गृहमंत्री ने 800 से ज्यादा जरुरतमंदों को बांटी खाद्यान्न किट, पीड़ित परिवारों को गांव पहुंचकर सौंपी आर्थिक सहायता

Datia News दतिया। शुक्रवार को गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री की किट प्रदाय की। किटों में गेंहंू, चावल, दाल, शक्कर, चाय पत्ती, सब्जी, मसाले, मास्क, सेनेटाईज सहित अन्य दैनिक जरुरत की वस्तुएं शामिल है। गृहमंत्री ने इस मौके पर कहाकि किसी भी गरीब को भूख नहीं रहने दिया जाएगा। गरीब को किसी प्रकार की चिंता करने एवं परेशान होने की जरुरत नहीं है। इस संकट की घड़ी में केंद्र एवं राज्य सरकार आपके साथ है।

गृहमंत्री ने खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम के तहत ग्राम सतारी में 100 लोगों को, ग्राम छता में 60 लोगों को और चित्रगुप्त धाम दतिया नगर में 500 लोगों काे, सिद्धार्थ कालौनी में 100 लोगों को, ग्राम लिधौरा में 60 लोगों को खाद्य सामग्री की किट प्रदाय की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अतेंद्र सिंह गुर्जर, एसडीओपी सुमित अग्रवाल, आरआई रविकांत शुक्ला, पुष्पेन्द्र रावत, बृजेश यादव, प्रवीण पाठक, कमलू चौबे, अतुल भूरे चौधरी, डा. हेमंत गौतम, डा.राजू त्यागी, लवी बाजवा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी शैलेश शर्मा, जनपद सीईओ गिर्राज दुबे आदि उपस्थित रहे।

वांलेटियर्स को बांटी किट

मप्र जन अभियान परिषद के ‘मैं भी कोरोना वांलेटियर्स’ अभियान के तहत कोरोना संक्रमण को रोकने, जनता कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने और लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने वाले 415 वांलेटियरों को गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना किट प्रदाय की। डा.मिश्रा ने राजघाट कालौनी निवास पर परिषद् के वांलेटियर्सो को कोरोना किट प्रदाय करते हुए कहाकि दतिया में पंजीकृत वांलेटियर्स द्वारा सक्रिय होकर अभियान के तहत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करने का जो कार्य किया जा रहा है वह एक सराहनीय पहल है। इस दौरान परिषद के जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार ने गृहमंत्री को बताया कि परिषद द्वारा जिले में 1365 वालेंटियर्स आनलाईन पंजीकृत किए गए है। जिसमें से 870 वालेंटियर्स सक्रिय होकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे है।

पीड़ित परिवारों को दी सहायता राशि

गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम जिगना पहुंचकर कपिल तिवारी के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चैक प्रदाय किया। कपिल तिवारी का कोरोना के कारण निधन हो गया था। उन्होंने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत एक प्रकरण में रानी पत्नि अमर सिंह पाल को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदाय की। गृहमंत्री ने निर्देश दिए कि अन्य जिन पांच व्यक्तियों का निधन हुआ है उनके स्वजनों को नियम अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!