गुरु के द्वारा दिया गया ज्ञान सर्वोपरि है : डा.उदैनिया, मेडिकल टीचर्स एसो. ने किया सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा शिक्षकों का सम्मान

Datia News : दतिया । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में मेडिकल छात्रों द्वारा सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेडिकल कॉलेज में छात्रों को पढ़ाने वाले चिकित्सकों को उनके अध्यापन कौशल के आधार पर छात्रों द्वारा अंक प्रदान किए गए। साथ ही प्रत्येक वर्ष के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा शिक्षक का चुनाव किया गया।

प्रथम वर्ष में डॉ.समीर साठे को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुना गया। जबकि द्वितीय वर्ष में डॉ.आनंद भदकारिया व तृतीय वर्ष में डॉ.अनिल मंगेशकर को यह पुरस्कार मिला। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डा. दिनेश उदैनिया द्वारा समस्त चिकित्सा शिक्षकों को बेहतर अध्यापन करने के लिए निर्देशित करते हुए गुरु के द्वारा दिए गए ज्ञान को सर्वोपरि बताया।

मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ.अमिता शर्मा द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस मौके पर समस्त पुरुस्कृत डॉक्टर्स को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सा शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter