सनकुआं के टूटे पुल की स्थानीय लोगों ने मनाई बरसी : नाराजगी जाहिर कर लगाए नारे, बोले जो पुल का नहीं वो हमारा नहीं

Datia News : दतिया। सेवढ़ा के सनकुआं के टूटे पुल की दूसरी बरसी मानकर स्थानीय लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। 4 अगस्त 2021 को सिंध का जलस्तर बढ़ जाने के कारण यह पुल ढह गया था। जिसके बाद से सेवढ़ा का भिंड ग्वालियर सहित आसपास के क्षेत्र से संपर्क टूट गया। जिसका असर सेवढ़ा के कारोबार पर पड़ा है।

व्यापारी वर्ग पलायन करने लगा है। यहां आने वाले आसपास के क्षेत्र अब बाजार हाट व शिक्षा के लिए मौ की तरफ जाने लगे हैं। पुल टूटने की पीड़ा अब लोगों के मन में समा गई है। जिसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पड़ना तय है। बरसी मानने के दौरान लोगों ने जो पुल का नहीं वह हमारा नहीं नारे भी लगाए। जिससे उनका गुस्सा साफ जाहिर हो रहा था।

सेवढ़ा में दो वर्ष पूर्व चार अगस्त 2021 को मड़ीखेड़ा डेम से छोड़े गए पानी से अचानक बड़े जल स्तर के कारण 40 वर्ष पुराना पुल को पत्तों की तरह सिंध में ढह गया था। पुल टूटने के दो वर्ष बाद भी नवीन पुल का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका है। इस बात से नगर में गहरा जन आक्रोश है।

इसी क्रम में शुक्रवार को सेवढ़ा के लोगों ने टूटे पुल की बरसी मनाकर अनोखा प्रदर्शन किया। इसके तहत सबसे पहले पुल के बचे हिस्से पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पुल न होने के कारण नदी में गिरने से असमय मौत के शिकार हुए एक दर्जन लोगों की आत्म शांति के लिए मौन धारण कर शोकसभा भी आयोजित की।

अंत में पुल निर्माण के लिए शासन प्रशासन को सद्बुद्धी देने के लिए भगवान सनक संनदन, सनातन ओर सनतकुमार के सामने सामुहिक प्रार्थना की गई।

Banner Ad

शुक्रवार चार अगस्त को सुबह एक सैकड़ा से अधिक लोग टूटे पड़े पुल पर पहुंचे। जबकि पूरे दिन लोगों ने पुष्पांजलि कर पुल की बरसी मनाई और सेल्फी फोटो लेकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किए। इन फोटो को सीएम, पीएम के लिए टेग भी किया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter