खेत पर ककोरा तोड़ने गए नाबालिग को मारी गोली : हमलावरों ने पिता की रंजिश का लिया बदला, पुलिस तलाश में जुटी

Datia news : दतिया। जमीन विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने रंजिशन एक नाबालिग पर गोली चला दी। इस फायरिंग में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने घायल के पिता से रंजिश के चलते इस घटना काे तब अंजाम दिया जब नाबालिग किशोर खेतों में ककोरा तोड़ना गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

लांच थाना क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर में हमलावरों ने एक किशोर को गोली मारकर घायल कर दिया। किशोर के बाएं हाथ की हथेली में गोली जा लगी। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया। घटना शुक्रवार की बताई जाती है। घटना का कारण रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार देवीलाल पुत्र फूलसिंह कुशवाहा ने बताया कि वह सुबह गांव के जंगल में ककोरा तोड़ने गया था। जंगल में उसे गांव के ही गजेंद्र, सुनील, मनोज, नवल और भूरा ने घेर लिया और बंदूक से उस पर गोली चला दी।

जिससे वह घायल हो गया। घायल के मुताबिक, आरोपितों से उसके पिता फूलसिंह का जमीनी विवाद चल रहा है। वह पहले भी पिता से मारपीट कर चुके हैं। इसी रंजिश को लेकर आरोपितों ने किशोर पर गोली चला दी।

कट्टा लिए घूम रहे युवक को पकड़ा : दुरसड़ा पुलिस ने अवैध कट्टा लिए वारदात की नियत से घूम रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपित प्रिंस यादव पुत्र हरीमोहन यादव निवासी गोंदन को सुजेड नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।

उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा एक जिंदा राउंड जप्त किया गया। इस कार्रवाई से उनि नीरज कुमार थाना प्रभारी दुरसड़स, सउनि सुरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक रामनिवास गुर्जर की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!