स्कूल में घुस आए बंदरों ने मचाया आतंक, पढ़ने आए बच्चों को किया जख्मी, मोहल्ले के लोग दहशत में

Datia News : दतिया। स्कूल में पढ़ने आए बच्चों पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। किसी बच्चे के गाल तो किसी के हाथ में बंदर ने नाखून मारकर जख्मी कर दिया। बंदरों के आतंक के कारण बच्चों में भय व्याप्त है। वहीं अभी तक वन विभाग की टीम ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। स्थानीय छल्लापुरा िस्थत सरकारी स्कूल में बंदरों का आतंक मचा हुआ है।

आमजन द्वारा इस मामले में वन विभाग को लगातार सूचना दी जा रही है। लेकिन वन विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि बंदरों के हमले से स्कूली बच्चे व मोहल्ले के लोग जख्मी हो चुके हैं।

माध्यमिक शासकीय स्कूल छल्लापुरा में गत दिवस भी बंदर ने वहां पढ़ने आए छोटे बच्चों को घायल कर दिया। बंदरों के आतंक के कारण स्कूल आने वाले बच्चे व स्टाफ दहशत में रहता है। गत दिवस भी बंदर स्कूल के अंदर घुस आए और उन्होंने बच्चों को जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब चार दिनों से छल्लापुरा में बंदर घूम रहे हैं।

जो कई राहगीरो को भी काटकर जख्मी कर चुके हैं। वन विभाग की टीम को सूचना भी दी गई, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वन विभाग की इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

उनका कहना है कि स्थानीय वन विभाग के अमले द्वारा सूचना के बाद भी 5 दिन में बंदर नहीं पकड़ा जाना विभाग के अधिकारियों की निष्कि्यता का नमूना है। बंदरों के आतंक से आसपड़ोस के लोगों में भय का माहौल है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter