माखन चुरा के जिसने खाया, जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया, श्रीचित्रगुप्त धाम में मनाया गया जन्माष्टमी समारोह

Datia News : दतिया । श्री चित्रगुप्त धाम गल्ला मंडी में सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली के बैनर तले कायस्थ नंदिनी शोभा मंडल दतिया की चित्रांश महिला समिति की महिलाओं ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

इस दौरान ‘श्याम सुंदर से बोली मुरलिया तुम बजाने के काबिल नहीं हो, तुम तो बन-बन गंऊये चराते, घर घर से माखन चुराते और बाल कृष्ण के जन्म की बधाई गीत गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज रहा था। श्रद्धालुजन नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे स्वरनाद कर माहौल को आनंदित कर रहे थे। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजाया गया था।

इस अवसर पर डॉ. मंजू श्रीवास्तव अध्यक्ष, डॉ.अर्चना श्रीवास्तव महासचिव, सुधा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, सीमा श्रीवास्तव सचिव, अनुपमा खरे उपाध्यक्ष, नीलम खरे कोषाध्यक्ष, संध्या श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव वित्त प्रभारी, शांता खरे प्रचारक, अनीता खरे, संध्या श्रीवास्तव, रानी खरे,

निधि श्रीवास्तव, प्रभा श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, संस्कृति श्रीवास्तव श्री चित्रगुप्त धाम में जन्माष्टमी समारोह में उपस्थित रही। कार्यक्रम का संयोजन सीमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!