पेट्रोल पंप पर डकैती डालने का था प्लान तभी पुलिस ने पकड़ा : अब जेल भेजे गए

Datia news : दतिया। पेट्रोल पंप पर डकैती डालने के लिए बदमाशों ने प्लान बना रखा था। लेकिन ऐनवक्त पर पुलिस ने धरदबोचा। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाने वाले आठ आरोपितों को सात-सात वर्ष की सजा सुनाई गई है।

न्यायालय विशेष न्यायाधीश मप्र डकैती एवं व्यपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम राजेश भंडारी द्वारा मामले में दोषी हेमंत कुशवाह पुत्र काशीराम कुशवाह लाला का ताल रतन सेठ का बगीचा दतिया, बृजेश रायकवार पुत्र स्वर्गीय अमान आदिवासी मोहल्ला दतिया, जीतू कुशवाह पुत्र रामस्वरूप मंगल ढाबा के

पास, आशू उर्फ शौकर खान पुत्र मुन्ना सपा पहाड रेलवे स्टेशन, अफसर उर्फ गुंडा मुसलमान पुत्र मुस्लिम खान मोहना जिला ग्वालियर, दीपक पाल पुत्र जयराम पाल बक्सी के हनुमान मंदिर के पीछे,

नफीज खान पुत्र काले उर्फ कल्ले खान सपा पहाड एवं जाहिर खान पुत्र मुस्लिम खान निचरौली को सात-सात वर्ष के कारावास एवं पांच-पांच हजार रुपये से दंडित किया गया। मामले की शासन की ओर से पैरवीअपर लोक अभियोजक मुकेश गुप्ता ने की।

घटना के मुताबिक 29 मार्च 2022 को गोपालदास की टौरिया दतिया पर मजार के पास हथियारबंद बदमाश आधी रात्रि में कोई वारदात करने की नीयत से छिपे हुए थे।

जो बडौनी तिराहे के पास लगा पेट्रोल पंप डकैती डालने की योजना बना रहे थे। उक्त बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश मौके से भाग निकले थे।

आरोपित के कब्जे से कट्टा, पिस्टल एवं राउंड तथा अन्य असले बरामद किए गए। विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां अभियोजन साक्ष्य पर न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!