ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन, दूल्हा बनकर अक्षरा को ले उड़ेगा अभिमन्यु

नई दिल्ली : टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब मेकर्स ने खूब मिर्च मसाला डालने का फैसला किया है. वैसे भी शो में लीप आने के बाद से शो जमकर टीआरपी बटोर रहा है. वहीं अब शो के लीड कैरेक्टर अभिमन्यु और अक्षरा भागकर शादी करने वाले हैं. मेकर्स ने 22-23 जनवरी को दिखाए जाने वाले इस बड़े ट्विस्ट का एक प्रोमो रिलीज करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

दरअसल, इस सीरियल में अभिमन्यु और आरोही की शादी होने वाली है और दर्शक चाहते हैं कि ऐसा ना हो. इसलिए अब शो में ये ट्विस्ट लाया गया है. सोशल मीडिया पर इस सीरियल का एक प्रोमो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें अपकमिंग ट्विस्ट की झलक देखने को मिल रही है. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए प्रोमो में अभिमन्यु अक्षरा से भागकर शादी करने की बात कर रहा है. वह अपनी ही शादी से भागने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

फैंस को पसंद आ रहा प्रोमो

अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का ये नया प्रोमो देखने के बाद लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. लोग उत्साहित हैं कि अक्षरा और अभिमन्यु एक हो जाएंगे. लेकिन कुछ अब भी इस सब को TRP बटोरने की साजिश बता रहे हैं,

क्योंकि उनका कहना है कि अक्षरा-अभिमन्यु की शादी होने के बाद शो में कुछ मजा नहीं बचेगा. अब देखना ये होगा कि कहानी के बड़े ट्विस्ट पर आए रिएक्शन देखने के बाद मेकर्स क्या फैसला लेते हैं.

Source Link

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter