इंदरगढ़ में मकान की छत टूटकर गिरी, दो बच्चे व महिला घायल बारिश के दौरान हुआ हादसा

Datia News : दतिया । नगर के वार्ड क्रमांक 8 पशु अस्पताल के पास मंगलवार-बुधवार की रात बारिश के दौरान एक मकान पर डली सीमेंट चद्दर की छत टूटकर नीचे आ गिरी। इस हादसे में घर में सो रहे बच्चे और उनकी मां बाल-बाल बच गए। इस घटना में बच्चों को चोट आई है।

जानकारी के अनुसार पशु अस्पताल के पास रहने वाले सफाई कर्मचारी राजेंद्र वाल्मीकि के घर के ऊपर डली सीमेंट सीट की छत तेज बारिश में अचानक टूट गई। जिस कमरे की छत टूटकर गिरी वहां दो छोटे बच्चे अपनी मां के साथ सो रहे थे। गनीमत यह रही कि छत गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

इस घटना में दोनों बच्चों के सिर और महिला के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। घायल बच्चाें व महिला को तत्काल इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

बुधवार दोपहर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसमें लगभग 30-40 का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। इस हादसे में घर का सामान कूलर आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter