गैंगरेप का दूसरा आरोपित भी आया पुलिस के हाथ : दो दिन पहले रेस्टोरेंट में हुई थी सामूहिक दुष्कर्म की घटना

Datia news : दतिया। रेस्टोरेंट में गैंगरेप के मामले में फरार युवकों में से दूसरा आरोपित भी कोतवाली पुलिस ने सेवढ़ा रोड़ स्थित चिरईटोर की माता मंदिर के पास से पकड़ लिया गया। अब इस घटना का एक ही आरोपी फरार है।

गत शुक्रवार को राजगढ़ चौराहा स्थित राधिका रेस्टोरेंट में दो नाबालिग छात्राओं के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दूसरे आरोपित को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के एक आरोपित राजा परमार निवासी धीरपुरा को पुलिस गिरफ्तार चुकी है। जबकि एक आरोपित अभी फरार है।

बता दें कि गत एक सितंबर को दो छात्राओं को जबरन रेस्टोरेंट ले जाकर उक्त तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

पकड़ा गया आरोपित भी निकला नाबालिग : इस घटना में नामजद कराया गया युवक भी अगले ही दिन पुलिस ने चिरईटोर माता मंदिर के पास से पकड़ लिया। गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने जब छानबीन की तो आरोपित नाबालिग निकला। पुलिस ने उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया। वहीं घटना के तीसरे आरोपित की भी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

बड़ौनी में  भी विवाहिता के साथ दुष्कर्म : बड़ौनी थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया  है। महिला की शिकायत पर बड़ौनी थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक गत 29 अगस्त को वह कस्बे में पहाड़ी के पास बने खेतों में शौच के लिए गई थी।

Banner Ad

तभी आरोपित युवक उसे जबरन झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म कर डाला। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला। पीड़िता ने घटना के बारे में अपने पति को जानकारी दी। जिसके बाद बड़ौनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपित का नाम बिहारी पुत्र भगवान दास कुशवाहा बताया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter