वित्त मंत्री ने सैन फ्रांसिस्को में उद्योग जगत के दिग्गजों से की मुलाक़ात, भारत में निवेश के लिए कंपनियों को किया आमंत्रित !

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सैन फ्रांसिस्को में डिजाइन, निर्माण, उपकरण, प्रौद्योगिकी और प्रणालियों सहित सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस में लिया भाग. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने सोमवार को सैन फ्रांसिस्को में डिजाइन, विनिर्माण उपकरण, प्रौद्योगिकी और प्रणाली सहित सेमीकंडक्‍टर पारिस्थितिकी तंत्र के उद्योगपतियों के साथ गोलमेज बैठक में हिस्‍सा लिया.

वित्‍त मंत्री ने समूची सेमीकंडक्‍टर श्रृंखला के लिए सिलिकॉन वैली स्थित कम्‍पनियों से अवसरों के बारे में बात की. उन्‍होंने भारतीय सेमीकंडक्‍टर मिशन के जरिए मिशन मोड में प्रोत्‍साहन सहित समूची मूल्‍य श्रृंखला में भरोसेमंद भूमिका के लिए एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की.

प्रतिभागियों ने वित्‍त मंत्री को बताया कि उन्‍होंने पिछले कुछ वर्षों में भारत में अपनी क्षमता में काफी वृद्धि की है और अनुसंधान तथा विकास के क्षेत्र में शैक्षणिक समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. उन्‍होंने यह भी कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं को देखते हुए उन्‍हें कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला की समीक्षा करने की आवश्‍यकता है तथा सटीक नीतियों और मौजूद प्रतिभाओं के साथ अगला दशक भारत का होगा.

माइक्रोन टेक्नोलॉजी कंपनी के ग्लोबल ऑपरेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष मनीष भाटिया ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग में शोध एवं विकास के लिए सिलिकॉन वैली के साथ-साथ भारत में भारतीय प्रतिभाओं का योगदान अहम है. एएमडी कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी और कोषाध्यक्ष देविंदर कुमार ने कहा आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ भारत तेजी से विकास करेगा.

वेस्टर्न डिजिटल कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डैन स्टीरे ने कहा कि वे भारत में निर्माण को बढ़ाने के लिए और अधिक संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं. एजुयोर हार्डवेयर सिस्टम एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की कॉरपोरेट वाइस प्रेसीडेंट रानी बोरकर ने कहा कि उनकी कंपनी का भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का लक्ष्य है.

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter