दतिया में फिर गूंजी लाइट, कैमरा, एक्शन की आवाज : किला परिसर और असनई मंदिर के पास शुरू हुई प्रकाश झा की नई फिल्म “जनादेश” की शूटिंग

दतिया |  दतिया एक बार फिर बॉलीवुड की चकाचौंध का केंद्र बना हुआ है। ऐतिहासिक किला परिसर और असनई मंदिर के पास मशहूर फिल्ममेकर प्रकाश झा अपनी नई फिल्म जनादेश की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार तुषार कपूर भी दतिया पहुंचे, जिनकी मौजूदगी से स्थानीय फिल्मप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


लोकतंत्र और राजनीति पर आधारित कहानी : सूत्रों के मुताबिक जनादेश लोकतंत्र और राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। प्रकाश झा इससे पहले भी गंगाजल, राजनीति और आरक्षण जैसी समाज और राजनीति को छूने वाली कहानियां बड़े पर्दे पर पेश कर चुके हैं। ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से भी काफी बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में तुषार कपूर के साथ कई नामचीन कलाकार नजर आएंगे।


दतिया की लोकेशन बनी खास पसंद : प्रकाश झा की टीम ने दतिया के किला परिसर और असनई मंदिर को शूटिंग के लिए चुना है। यहां की ऐतिहासिक और भव्य लोकेशन फिल्म की कहानी को और वास्तविकता के करीब लाने में मदद करेगी। शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी अपने पसंदीदा कलाकारों को कैमरे के सामने देख काफी रोमांचित नजर आए।


पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा : फिल्म की शूटिंग से दतिया न केवल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से चर्चा में आया है बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। होटल, परिवहन और खानपान से जुड़े व्यवसायियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter