तेज रफ्तार आटो बेकाबू होकर पलटा : फेरा कर लौट रहे एक ही परिवार के सात लोग घायल, इधर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Datia news : दतिया। सड़क पर सामने मवेशियों का झुंड आ जाने से एक आटो बेकाबू होकर पलट गया। आटों में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। जो रिश्तेदारी में फेरा कर घर वापिस लौट रहे थे। आटो पलट जाने की घटना के बाद सवारियां में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को किसी तरह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार दतिया-भांडेर रोड पर मोहना के हनुमान मंदिर के पास एक सवारी आटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा गुरुवार शाम का बताया जाता है।

जानकारी के मुताबिक आटो सवार आपस में रिश्तेदार हैं, जो दतिया से रिछार में रिश्तेदार के यहां फेरा कर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से आटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में सीताराम प्रजापति, मुन्नी, सरमन, मुकेश प्रजापति, मान कुंअर, सगुन, रामवती आदि घायल हो गया। जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया गया।

युवक घर में फांसी के फंदे पर झूला : उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम रिछार में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम रिछार निवासी जसवंत उनाव से भांडेर टैक्सी चलता था। घटना वाले दिन जब स्वजन खेत पर काम करने गए हुए थे, उसी दौरान युवक ने घर में फांसी लगा ली। जब स्वजन लौटकर घर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जाता है कि मृतक कर्ज की वजह से परेशान था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter