पीएम मोदी बोले : किसान भाई-बहनों पर गर्व, ये जितना सशक्त होंगे, देश उतना समृद्ध होगा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश का किसान जितना सशक्त होगा, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’’ और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को ताकत दे रही हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’’

इस ट्वीट के साथ उन्होंने कुछ आंकड़े भी साझा किए। मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11.3 करोड़ किसानों के खाते में 1.82 लाख करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए हैं।

फरवरी, 2019 में हुई थी किसान सम्मान निधि की घोषणा 
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फरवरी, 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की घोषणा की गई थी। इसके तहत किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6,000 रुपये तक मिलेंगे। वहीं कृषि संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1 लाख करोड़ की ऋण सुविधा प्रदान की गई है। अब तक इसके तहत 11,632 परियोजनाओं के लिए 8,585 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति दी गई है।

 

 

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter