विजयाराजे महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ स्वीप अभियान छात्रों ने ली मतदान की शपथ
दतिया.उप चुनाव के अंतर्गत भांडेर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्वीप गतिविधियां जारी है। इसी क्रम में विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय में वेबीनार के माध्यम से स्वीप प्रभारी प्रो. अतुल सिंह ने चित्रकला, नारा लेखन, निबंध लेखन संबंधी गतिविधियों का आयोजन कराया । इस आयोजन अंतर्गत मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. डीआर राहुल स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया मौजूद रहे। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक एवं निडर होकर शांतिपूर्ण ढंग से धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना कोविड 19 का पालन कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों को मतदान करने को लेकर शपथ भी दिलाई गई ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter