दतिया : शुक्रवार सुबह इंदरगढ़ तहसील के ग्राम लांच िस्थत मिडिल स्कूल में मगरमच्छ का बच्चा निकल आने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। स्कूल में मगरमच्छ घूमने की जानकारी वहीं पास िस्थत वनविभाग की चौकी को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर उसे सुरक्षित सिंध नदी मंे छोड़ दिया। बताया जाता है कि अभी हाल में सिंध में बढ़े जलस्तर के कारण गांव तक पहुंचे पानी में बहकर यह मगरमच्छ आ गया था। जो स्कूल के पास बने गड्ढे में चला गया था।
जानकारी के अनुसार सिंध नदी किनारे बसे ग्राम लांच के मिडिल स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ के बच्चे को वहां घूमते देखा। स्कूल में घूम रहे मगरमच्छ के कारण आसपास के लोग भय में आ गए। ग्रामीणों ने स्कूल के पास ही बनी वन विभाग की चौकी पहुंचकर इसकी बात की सूचना दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के बच्चे को मशक्कत कर पकड़ लिया और उसे ले जाकर सुरक्षित सिंध नदी में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सिंध नदी में बड़ा मगरमच्छ भी उन्होंने कुछ दिन पहले देखा था। जिसके कारण गांव के लोग नदी के किनारे जाने में दहशत महसूस करते हैं। मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


