चोरी पुलिस के लिए बनी पहेली : न शटर टूटा न टूटे ताले और चोर उड़ा ले गए हजारों की नगदी

Datia News : दतिया । अज्ञात चोर ग्राम रामपुरा िस्थत दुकान से 30 हज़ार की नगदी समेट ले गए। चोरी के इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

मौके पर पुलिस को ना तो दुकान का शटर टूटा मिला और ना ही कोई ताला चटका पाया गया। ऐसे में चोर कैसे दुकान से नगदी ले उड़े यह सवाल पुलिस के लिए पहेली बन गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगुवापुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा निवासी मोहर सिंह राजपूत की किराने की दुकान से अज्ञात चोर मौका लगाकर 30 हजार रुपये की नगदी उड़ा ले गए।

दुकान का कुछ सामान भी चोरी होने की जानकारी दी गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान पुलिस को ना तो दुकान का ताला टूटा मिला और ना ही दुकान में कोई सामान बिखरा पाया गया।

ऐसे में चोरी की घटना को लेकर तमाम तरह की आशंका जताई जा रही है। फिलहान पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिन पूर्व भी सेवढ़ा में एक किसान जो धान बेचकर आ रहा था उसके पास रखे 40 हज़ार रुपये पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया था।

थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि ग्राम रामपुरा में किराना की दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। दुकान मालिक का कहना है कि दुकान में रखे 30 हज़ार रुपये कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

मौके पर पहुंचकर देख तो दुकान का ना ही शटर का ताला टूटा है और ना ही कोई समान बिखरा पड़ा है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!