ठगों ने वृद्धा को बनाया अपना शिकार : जेबरात और नगदी समेट ले गए, खाली रुमाल पकड़ाकर हुए रफूचक्कर

Datia news : दतिया। ठगों ने एक वृद्धा को अपना शिकार बनाकर उसके जेबरात और नगदी समेट ली और चलते बने। जब महिला को कुछ समझ आया जो उसने ठगी करने वालों को पकड़ने के लिए शोर मचाया। लेकिन तब तक वह भाग चुके थे। शनिवार को एक वृद्ध महिला को दो अज्ञात युवकों ने अपनी बातों में उलझाकर उसके जेबर और नगदी ठगकर ले गए। युवकों की करतूत जब तक महिला समझ पाती वह रफूचक्कर हो गए।

ठगी का शिकार हुई महिला अपने स्वजन के साथ कोतवाली पहुंची। जहां उसने मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला लक्ष्मीबाई रायकवार निवासी दतिया जब तिगैलिया से गुजर रही थी तभी उसे दो अज्ञात युवकों ने रोक लिया। उक्त युवकों ने वृद्ध महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके कान के झुमके और मंगलसूत्र उतरवा लिया और नगदी पांच सौ रुपये भी एक रुमाल में रख लिए।

ठगों ने बातों में उलझाकर रखा : युवकों ने महिला को इस सामग्री को लेकर तमाम बातें की गई। वृद्ध महिला कुछ समझ पाती, इतनी देर में युवक उसे दूसरा रुमाल थमाकर चलते बने। महिला ने जब वह रुमाल खोला तो उसके जेबरात और नगदी गायब थे। उसने आसपास के लोगों को भी इस बारे में जानकारी दी।

लेकिन तब तक ठगी करने वाले युवक रफूचक्कर हो चुके थे। पीड़ित महिला ने घर पहुंचकर जब सारा वाक्या बताया तो उसके स्वजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां इस मामले में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Banner Ad

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter