ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर दर्दनाक मौत , मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर उठवाया

दतिया। भांडेर-सरसई मार्ग पर रविवार शाम चार बजे पिपरौआ तरफ से भांडेर की ओर आ रहा ट्रैक्टर खिरियासाहब वनखंडेश्वर मंदिर के पास सड़क से नीचे जाकर पलट गया। जिसके चलते ट्रैक्टर चालक की उसके नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर मुरैना का बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही सरसई थाना प्रभारी अजय अम्बे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

चूंकि मामला भांडेर-सरसई थाना क्षेत्र के पास का था। लिहाजा घटना स्थल भांडेर थाना क्षेत्र की पुष्टि होने के बाद अजय अम्बे ने थाना भांडेर को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची भांडेर और सरसई पुलिस ने सम्मिलित प्रयास से भांडेर स्थित क्रेसर से जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर को सीधा करवाया। शाम सात बजे दूसरे ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर तथा चालक का शव भांडेर पीएम के लिए पहुंचा गया। चूंकि शाम हो गई थी, लिहाजा पीएम सोमवार को होगा। चालक के बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter