झोलाछाप डाक्टरों का उपचार मरीजों की जान पर पड़ रहा भारी, इंदरगढ़ में गई महिला की जान, पति ने कराया मामला दर्ज
world health day 2022 quotes in hindi

Datia News : दतिया। नगर के बीजासन मोहल्ले में एक वृद्ध महिला को झोलाछाप डॉक्टर से उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर उसके स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतका के स्वजन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बीजासन मोहल्ला में शनिवार देर शाम वृद्ध महिला कृष्णा खरे के पैर और पेट में दर्द था। जिसका उपचार कराने के लिए महिला का पति रामगोपाल खरे उसे प्राइवेट डॉक्टर राजेश जाटव के भांडेर रोड िस्थति क्लीनिक पर ले गया।

महिला के पति के मुताबिक वहां डाक्टर ने उसकी पत्नी को ड्रिप लगा दी। जिसके 15 मिनट बाद महिला बेहोश हो गई। महिला को जब होश नहीं आया तो उसका पति इंदरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचा।

जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घाेषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतका के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला का पीएम कराया और शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

18 वर्ष से फरार दस हजार का इनामी गिरफ्तार

इंदरगढ़ पुलिस ने 18 वर्ष से फरार 10 हजार के इनामी स्थाई वारंटी को झांसी से गिरफ्तार किया है। स्थाई फरारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदरगढ़ पुलिस द्वारा साइबर सेल के सहयोग से 10 हजार के इनामी स्थाई वारंटी विजय सिंह पुत्र मोहन सिंह 60 निवासी ग्राम बरगवां थाना इंदरगढ़ को गिरफ्तार किया है।

उक्त आरोपित थाना मोहना जिला ग्वालियर के 2 प्रकरणों में 18 वर्षों से फरार था जिसे झांसी उप्र से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी इंदरगढ़ परमानंद शर्मा, उप निरीक्षक सियाराम, संतोष कुशवाहा, बृजराज सिंह तोमर, बृजमोहन उपाध्याय, रामनिवास की भूमिका रही है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter