सड़क पर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली का अचानक निकला पहिया : बेकाबू होकर पलटी, जवारे चढ़ाने जा रहे डेढ़ दर्जन लोग घायल

Datia news : दतिया। शनिवार को सड़क पर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली का अगला पहिया बैरंग टूट जाने से अचानक निकल गया। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा पलटी। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार महिला पुरुष और बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े।

घटना की सूचना तत्काल भगुवापुरा थाना पुलिस को दी गई। कुछ देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी सवारों को सुरक्षित निकाला गया। घटना में घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

घटना भगुवापुरा थाना क्षेत्र में ग्राम चरोखरा तिराहे पर घटित हुई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जहां से सभी घायलों को उपचार के लिए सेवढ़ा सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

रतनगढ़ माता पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे श्रद्धालु : जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर 12 बजे ग्राम पडरी निवासी वंशकार समाज के लोग रतनगढ़ माता मंदिर एवं ग्राम अटरा में स्थित माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। वह जिस ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे, वह रतनगढ़ माता मंदिर की तरफ जाने के लिए जब चरोखरा तिराहे से गुजरी तो ट्रैक्टर का पहिया अचानक बैरंग टूट जाने से निकल गया और वह अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर ट्राली कुछ दूर जाकर पलट गई।

इस घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए भगुवापुरा पुलिस सिविल अस्पताल सेवढ़ा लेकर आई। इनमें से चार गंभीर घायल पिस्ता रानी पत्नी पंचू जाटव निवासी पडरी, भगवती पत्नी दुर्जन जाटव, मुस्कान पुत्री हरिओम जाटव, गुड्डी पत्नी मुन्ना बाल्मीक को ग्वालियर रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली में करीब दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। जिनमें से कुछ को मामूली चोट आने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!