स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में पूरा देश नतमस्तक है, सम्मान समारोह में बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा

Datia News : दतिया। 14 अगस्त शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों एवं पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्षगणों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में गंगाराम स्वर्णकार निवासी बिहारी जी मंदिर के पीछे एवं भागीबाई सुखानी पत्नी डॉ. गोवर्धन सुखानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का उनके घर पहुंचकर कांग्रेसियों ने माला पहनाकर शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्षगण का सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गुलाबचन्द्र अग्रवाल प्रकाश एवं पूर्व अध्यक्ष ऊषा नाहर सहित लोधी समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरनाम सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया।

Banner Ad

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वो पार्टी है जिसने देश को आजादी दिलवाई, हम कांग्रेसी हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के साथ सदैव खड़े रहेंगे।

स्वतंत्रता सेनानियों का देश हित में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने संबोधित करते हुए कहाकि कांग्रेस पार्टी बलिदान देने वालों की पार्टी है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का कांग्रेस हमेशा ध्यान रखती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलाबचंद्र अग्रवाल प्रकाश, उषा नाहर, सरनाम सिंह राजपूत, केशव यादव उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत सेवढ़ा, बी.के. जाटव, प्रदीप गुर्जर, डॉ. टी.के.धर, दीपेंद्र पुरोहित, गुड्डी जाटव, नारायण बाबूजी, भानु ठाकुर, बी.के. नामदेव, बी.एल. केन, मोइन कुरैशी, अशोक श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी, पातीराम पाल फौजी, नरेंद्र गुर्जर, संजू दांगी सिंधवारी, विक्रम दांगी तैडोंत, रामकुमार मोंगिया, रिंकू यादव, आशीष तिवारी, अमरीश वाल्मीक, धर्मेंद्र दांगी, विक्रम दांगी सिंधवारी, जसवंत बघेल, अरविंद यादव पट्ठापुरा, जगन्नाथ अहिरवार, गुड्डन कमरिया, सौरभ राजपूत, रामसिंह बघेल,

संतोषी अहिरवार, अनीता बुंदेला, सुनीता तोमर, रेखा अहिरवार, सुरेश सरपंच लरायटा, आनंद शर्मा, सुनील खटीक, उमेश साहू, धीरज यादव उनाव, सुनील पांचाल, रामदास उत्साही, मोहन कुशवाहा, राजाराम वंशकार, संतोष चौबे, राजा कुरैशी, फिरोज किलेदार, अरशद खान, मुकेश यादव, तूफान सिंह, नोमी यादव, अवधेश दोहरे, जाकिर मंसूरी, लाल खां, धर्मेंद्र यादव, राजेंद्र दांगी, प्रहलाद दांगी, अभय दांगी, संजय दांगी, दिनेश भारती, जीतू प्रजापति, कोमल अहिरवार, जीतू कुशवाह, बलवीर कुशवाह, राजा बुंदेला आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter