महिला ने फांसी लगाकर दी जान : इधर खेत में चारा काट रहा किसान हाइटेंशन पोल के करंट की चपेट में आया

Datia News : दतिया। ग्राम पचोखरा में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवाया। इंदरगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पचोखरा निवासी भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी प्रेमवती ने अपने घर में फांसी लगा ली। घर के लोगों ने जब प्रेमवती को फांसी पर झूलते देखा तो स्तब्ध रह गए।

शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चारा काट रहे किसान को लगा करंट, हुई मौत : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गाड़ीघाट के पास शुक्रवार सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्वजन एंबुलेंस से किसान को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। जानकारी के अनुसार राजीव नगर कालोनी निवासी रमेश पुत्र बाबूलाल शुक्रवार सुबह 10 बजे गाड़ीघाट के पास स्थित खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गया था। चारा काटते समय पास में खड़े हाईटेंशन लाइन के पोल से करंट लगने के कारण वह गंभीर रुप से झुलस गया।

खेत मे काम कर रही किसान की पत्नी कपूरी देवी ने जब यह देखा तो स्वजन को बुलाया। किसी तरह किसान को पोल से दूर कर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम कराया गया।

मवेशी चराने से मना करने पर मां-बेटे की मारपीट :  सेवढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुरा में खेत में मवेशीचराने से मना करने पर मां-बेटे और नाती की कुछ लोगों ने मारपीट कर दी।महाराजपुरा निवासी महिला लछन देवी ने अपने ही गांव के प्रिंस यादव सहित चार लोगों पर खेत में मवेशीचराने से मना करने पर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।

महिला के मुताबिक इस दौरान आरोपितों ने उसके बेटे मंगल यादव और नातीउदित को भी बीच बचाओ करते समय चोट पहुंचाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में घायल मां-बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां दोनों का उपचार जारी है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter