महिला ने शादी के लिए बनाया दबाब तो भाग खड़ा हुआ सरपंच, किराए के मकान में रखकर तीन साल से कर रहा था दुष्कर्म

Datia News : दतिया। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपित सरसई सरपंच के विरुद्ध मामला दर्ज किया है, वहीं गोराघाट पुलिस ने भी 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और दुष्कर्म के ्प्रयास करने वाले पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने काेतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपित सरपंच पुष्पेंद्र यादव तीन साल से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। कोतवाली पुलिस ने सरसई निवासी एवं हाल निवास हाउसिंग बोर्ड कालोनी पुष्पेंद्र यादव सरपंच पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पीड़िता के मुताबिक पुष्पेंद्र यादव ने तीन साल तक उसे दतिया में किराए के मकान में साथ रखा और लगातार जबरन शारीरिक शोषण किया। पीड़िता को जब आरोपित पुष्पेंद्र के शादी शुदा होने की जानकारी नहीं थी, लेकिन यह जानकारी उसे लगी तो पीड़िता ने शादी करने की बात कही। गत 24 जुलाई को आरोपित आया तो मैंने शादी का दबाब डाला तो उसने शादी करने की हामी भरी थी। तभी से वह गायब है।

वहीं गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम खिरका निवासी 20 वर्षीय पीड़ित युवती ने महिला थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 30 जून की रात्रि 11 बजे आरोपित विकास रावत निवासी अमरौल थाना आंतरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसके दोस्त पुष्पेंद्र रावत गोराघाट, अनुज रावत अमरौल, विनोद रावत खिरका व लाखन रावत अमरौल ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter