नशे की हालत में युवक ने ढाबे पर चलाई थी गोली : वेटर की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

Datia news : दतिया । ढाबे पर खाना खाने आए युवक ने नशे की हालत में गोली चला दी। जिससे वहां काम कर रहे वेटर की जान चली गई थी। घटना को लेकर बड़ौनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। जिसकी छानबीन के दौरान मामले का खुलासा हो सका।

बड़ौनी में ढाबे पर काम करने वाले वेटर जीतू परदेशी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपित काे पुलिस द्वारा 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया गया है।

थाना प्रभारी बड़ौनी निरीक्षक दिलीप समाधिया ने बताया कि गत 30 अक्टूबर की रात्रि को मुकेश प्रजापति के कस्बा बड़ौनी स्थित ढाबे पर वेटर का काम करने वाले जीतू परदेशी की गोली मारकर हत्या करने से संबंधित रिपोर्ट फरियादी

राजेंद्र उर्फ लला यादव पुत्र बृजकिशोर यादव निवासी बड़ौनी द्वारा कराई गई थी। इस मामले में आरोपित बान सिंह पटेल, नवल पटेल निवासी प्रसूरा को नामजद किया गया था।

मामले के छानबीन के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर थाना बड़ौनी पुलिस द्वारा फरियादी राजेंद्र उर्फ लला यादव पुत्र बृजकिशोर यादव निवासी कस्बा बड़ौनी से गहन पूछतांछ की।

पूछतांछ के दौरान सख्ती बरती गई तो फरियादी राजेंद्र ने बताया कि उससे शराब के नशे में गोली चलने से जीतू परदेशी की जान चली गई।

इस मामले में पूर्व रंजिश के चलते राजेंद्र ने बानसिंह पटेल, नवल सिंह पटेल निवासीगण प्रसूरा को फंसाने के लिए उनके विरुद्ध झूठी रिपोर्ट थाना बड़ौनी में दर्ज करना भी स्वीकार किया। हत्या के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया । जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter