ट्रक के पहिये के नीचे आए युवक ने दमतोड़ा, ट्रैक्टर और बाइक से भिड़ गया था गेंहूं से भरा ट्रक

Datia News : दतिया। गेंहूं से लदे ट्रक ने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर व बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आ गए युवक ने गुरुवार को ग्वालियर में दमतोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और बाइक सहित ट्रैक्टर को भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सेवढ़ा रोड पर बुधवार देर रात ट्रक एवं ट्रैक्टर की भिड़ंत में घायल हुए मनोज कुशवाह पुत्र हुकुम सिंह कुशवाहा निवासी आनंदपुर कि ग्वालियर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

एएसआई नरेंद्र परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल मनोज को ग्वालियर रेफर किया गया था। जहां ग्वालियर में उसकी इलाज के दौरान मौत हुई। इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में पीएम कराकर शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर ट्रक जप्त कर लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ सेवढ़ा रोड पर खड़े ट्रैक्टर और बाइक में तेजी गति से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी22 एच 0725 के चालक ने टक्कर मार दी।

जिससे ट्रैक्टर पर बैठे मनोज पुत्र हुकुम सिंह कुशवाह अचानक सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद ग्वालियर रेफर किया गया था।

वहीं इस हादसे में मंगल कुशवाह पुत्र गोविंददास कुशवाहा एवं बाइक सवार शिवम चौहान पुत्र संतोष चौहान ग्राम बरगुवां को हल्की-फुल्की चोटें आई। उपचार के बाद दोनों घायलों को घर भेज दिया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!