सूने घर के ताले चटकाकर जेबर ले उड़ा था मोहल्ले का ही युवक, पुलिस ने माल समेत किया गिरफ्तार

Datia News : दतिया। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।आरोपित ने धमतालपुरा िस्थत एक सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेबरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में कोतवाली में प्रकरण दर्ज कराया गया था।

कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर को फरियादी वीरेंद्र गुप्ता पुत्र स्व. हरिशंकर गुप्ता निवासी धमतालपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत 5 दिसंबर को जब वह परिवार के साथ अपनी बीमार मां को देखने डबरा गया था तो उसी रात किसी अज्ञात चोर ने मकान का ताला तोड़कर उसके घर पर सोने चांदी के आभूषण कीमत 70 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू की गई।

घटना की छानबीन के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शैलेश उर्फ शैलू पुत्र द्वारका प्रसाद सिजरिया निवासी धमतालपुरा को गिरफ्तार कर पूछतांछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया है। आरोपित से मिले सामान में एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, 6 गुरिया सोने के, एक सोने का पेंडल, एक सोने की हाय कुल कीमत 70 हजार रुपये जप्त किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रविंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक आकाश संसिया, उप निरीक्षक कृष्णा शर्मा, प्रधान आरक्षक शिव गोविंद चौबे, प्रधान आरक्षक शिवकुमार, आरक्षक दिलीप प्रधान, रविंद्र यादव, पुष्पेंद्र, सोनपाल, जसवंत, अखिलेश की भूमिका रही।

लूट करने वाला भी पुलिस ने दबोचा

लूट के आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित मुकीम पुत्र फैजल खान निवासी निचरोली को पुलिस ने पकड़ा है। उक्त आरोपित घटना दिनांक से ही फरार था।

उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। आरोपित पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। थाना सिविल लाइन व थाना कोतवाली में आरोपित के विरुद्ध लूट, मारपीट के 4 प्रकरण पंजीबद्ध है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित मुकीम तथा उसके साथी अरविंद पुत्र सीताराम यादव निवासी निचरोली ने गत 24 मई 2018 को मोतीलाल सचदेवा तथा उसके भतीजे महेश कुमार के साथ पंचशील नगर कालोनी चौराहे पर लूट की वारदात घटित की थी।

आरोपित घटना के बाद से ही फरार था। जबकि उसका अरविंद पुत्र सीताराम को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!