दतिया में जितने कांग्रेसी नेता उतने तो भाजपा के पार्षद हैं : गृहमंत्री डा.मिश्रा ने कसा बड़ा तंज, पार्टी छोड़कर आए पठान और बैस ने भी सुनाया अपना दर्द

Datia news : दतिया। दतिया में जितने कांग्रेस के नेता बचे हैं उतने तो भाजपा के पार्षद हैं। कांग्रेस अपना परिवार ही नहीं संभाल पा रही और सरकार बनाने की बात की जा रही है। पूरे देश में कांग्रेस रसातल में जा रही है। यह तंज गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को दतिया में कांग्रेस पार्टी पर उस समय कसा जब उसके दो युवा नेता ब्रजेंद्र वैस और अन्नू पठान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे थे।

गृहमंत्री ने कहाकि भाजपा एक परिवार की तरह चलने वाला संगठन है। इस परिवार में आने वाले सदस्यों का स्वागत है। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आए युवा नेता व पूर्व पार्षद ब्रजेंद्र वैस और अन्नू पठान का भाजपा में आने पर अभिनंदन भी किया।

गृहमंत्री के कारण जेल से आ सके बाहर : कांग्रेस छोड़कर आए युवा नेता व कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके अन्नू पठान ने विकास यात्रा के खुले मंच से गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहाकि जब वह जेल में थे, तभी उनकी मां की तबियत खराब हो गई। उनके छह माह तक जेल से बाहर आने की कोई उम्मीद नहीं थी।

लेकिन जब उन्होंने अपनी मां की तबियत के बारे में गृहमंत्री तक सूचना पहुंचाई तो उन्होंने मानवता के नाते जो मदद हो सकती थी, वह की। जबकि कांग्रेस नेता कोई आगे नहीं आया। इसलिए अब सिर्फ वह भाजपा का झंडा थामकर और कांग्रेसियों को भी इसके नीचे लाएंगे।

बैस बोले कांग्रेसियों को ढोना मुश्किल हो गया था : कांग्रेस से मोहभंग होन के बाद भाजपा के बैनर तले आए पूर्व पार्षद ब्रजेंद्र बैस भी कांग्रेस के पतन के बारे में खुलकर बोले। उन्होंने कहाकि विपक्षी होने के बाद भी गृहमंत्री डा.मिश्रा ने लोकतंत्र की परंपरा को निभाते हुए सदैव जायज कामों में साथ दिया, बैस ने कहाकि दतिया में वाकई में विकास हुआ है।

Banner Ad

यह सिर्फ डा.नरोत्तम मिश्रा की ही देन है। उन्होंने कहाकि कांग्रेसियों को ढोना अब मुश्किल होता जा रहा था। 15 वर्ष तक काफी संघर्ष किया। लेकिन अब सही रास्ता चुन लिया है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter