करण-प्रीता की जिंदगी में होने वाली है नई एंट्री, आने वाला है ऐसा ट्विस्ट

मुंबई : टीवी के लोकप्रिय सीरियल में से एक ‘कुंडली भाग्य’ भी है। ये शो पिछले चार साल से लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। शो टीआरपी लिस्ट में तो शामिल हो चुका है, लेकिन अनुपमा या ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल को टक्कर नहीं दे पा रहा है। जिसके लिए मेकर्स शो में लगातार नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। शो की कहानी करण और प्रीता के आसपास घूमती रहती है। आने वाले एपिसोड में इस कहानी में नया ट्रैक जुड़ने वाला है। शो में निधी तिवारी की एंट्री होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निधी इस शो में मोना का किरदार निभाने वाली हैं। मोना एक नर्स है और इसे करण और प्रीता की जिंदगी में लाने वाले शो के विलेन शर्लिन और पृथ्वी होंगे। मोना की एंट्री से लूथरा परिवार में हलचल मचने वाली है। मोना नाम की ये नर्स लूथरा परिवार के साथ ही रहने वाली है। शर्लिन और पृथ्वी मोना को महेश की देखभाल के लिए परिवार में लेकर आएंगे।

बता दें कि इन दिनों शो में प्रीता लूथरा परिवार को बचाने में लगी है। वो लूथरा परिवार को बचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन उन्हें बचाने के चक्कर में उसकी जान पर खतरा बना हुआ है। शो का विलेन पृथ्वी प्रीता की जान का दुश्मन बना है और उसे मारने की प्लानिंग कर रहा है।

इस शो में प्रीता का किरदार श्रद्धा आर्या निभा रही हैं। इस शो में दर्शक श्रद्धा आर्या को काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी हाल ही में शादी भी हुई है। जिसके चलते वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Written & Source Link

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!