फिर शिवमय होगी पीतांबरा नगरी, पार्थिव शिवलिंग निर्माण का होगा भव्य आयोजन : सिहोर से आएंगे प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा, गृहमंत्री ने दी जानकारी

Datia news : दतिया। दतिया में आगामी 10 से 14 अगस्त तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन होगा। इसके एक दिन पहले नौ अगस्त को कलश यात्रा निकलेगी। आयोजन में कथावाचक प्रदीप मिश्रा सिहोर को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को पांच लाख की लागत से साहू समाज धर्मशाला के बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के भूमिपूजन के दौरान दी।

गृहमंत्री ने कहाकि आगामी दिनों में होने वाले आयोजनों का स्वरूप अब ऐसा बनाना है ताकि दतिया की इकानाेमी बढ़े। लोगों को रोजगार मिले। जिससे यह आयोजन विकास में भी मददगार बनेंगे।

गृहमंत्री ने कहाकि दतिया में पार्थिव शिवलिंग के निर्माण आयोजन के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के कारण जिले की इकनोमी भी बढ़ेगी। लोगाें को रोजगार भी प्राप्त होगा। संभावना है कि हर बाहरी व्यक्ति दतिया में खाने, रहने सहित आवागमन के लिए अनुमानित एक हजार रुपये भी खर्च करता है, तो दतिया का व्यवसाय करोड़ों में पहुंच जाएगा।

पीतांबरा पीठ पर रथ के दर्शन के लिए होगी व्यवस्था : गृहमंत्री ने कहाकि पीतांबरा माई की रथयात्रा में लगभग हर नागरिक पीले रंग के वस्त्र में नजर आया। इससे दतिया में लगभग एक करोड़ रुपये के पीले वस्त्रों का कारोबार हुआ। माई के रथ की ख्याति पूरे देश में बढ़ रही है। बाहर से लोग दतिया आकर माई के रथ का दर्शन करना चाहते हैं। इसके लिए दतिया में ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे आम व्यक्ति भी माई के रथ का आसानी से दर्शन कर सकें।

सेन समाज के आयोजन में भी हुए शामिल : गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा टोल प्लाजा के पास सेन समाज के जिला स्तरीय सम्मेलन में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष गोरेलाल सेन, जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। गृहमंत्री ने इस दौरान सेन समाज के लिए हाल निर्माण की भी घोषणा की।

उन्होंने कहाकि सेन समाज को अपने कार्य एवं व्यवसाय पर गर्व करना चाहिए। इस अवसर पर सेठी सेन, नपा बड़ौनी अध्यक्ष कमलेश अहिरवार, दतिया नपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश सक्सेना, अतुल भूरे चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!