‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में होंगे धमाके, साईं को बचाने पहुंचा विराट बम ब्लास्ट का होगा शिकार

मुंबई :  ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो इन दिनों धमाकेदार होने वाला है। शो में सदानंद की एंग्री रुप पूरे शो में नए धमाके लेकर आएगा। इधर साईं का किडनेप होने की घटना पर सबका शक सदा पर ही जाएगा। वहीं एक बम ब्लास्ट में विराट के जख्मी हो जाने पर पूरा परिवार चिंता में डूबा दिखेगा।

लेकिन मदद के लिए कोई तैयार नहीं होगा। इधर साईं, सोचेगी कि वह विराट की जान बचाने के लिए हर कोशिश करेगी। विराट को परेशानी से निकालने के लिए साईं की कोशिश और परिवार से मदद न मिलने को लेकर पूरी कहानी का ताना बाना बुना हुआ रहेगा।

शो में विराट की परेशानियां बढ़ती चली जा रही है। श्रुति का मामला पूरा ही नहीं हो रहा। श्रुति के जाने के बाद ही विराट और साईं की लव स्टोरी आगे बढ़ सकेगी। कहानी में अब तक आपने देखा, सदानंद श्रुति और विराट को रंगे हाथ पकड़ लेता है। सदानंद गुस्से में विराट को मारने की कोशिश करता है।

श्रुति बीच में आकर विराट को बचा लेती है। इसी बीच विराट एक नई आफत में फंस जाएगा। ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में सदानंद, साईं को किडनैप कर लेगा। साईं के किडनेप होने के बारे में पता चलते ही विराट अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर पूरी फोर्स के साथ सदानंद पर हमला कर देगा।

विराट होगा बम ब्लास्ट का शिकार

Banner Ad

साईं को बचाने के चक्कर में विराट भी बम ब्लास्ट का शिकार हो जाएगा। विराट इस बम ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो जाएगा। विराट की ऐसी हालत देखकर साईं भी बौखला जाएगी। साईं, विराट को बचाने के लिए अस्पताल लेकर दौड़ती है। वह उसके इलाज के लिए पूरे अस्पताल में हंगामा खड़ा कर देगी।

विराट को अस्पताल में छोड़कर साईं उसके घायल होने की सूचना देने च्वहाण हाउस पहुंचेगी। यहां पर साईं, अश्विनी से अपना मंगलसूत्र वापिस मांगेगी। साईं को पता चलेगा कि उसका मंगलसूत्र पेड़ पर लटका है।

अपने मंगलसूत्र को बचाने के लिए साईं पेड़ पर चढ़ जाएगी। मंगलसूत्र को पाने के लिए साईं अपनी जान जोखिम में डाल लेगी। साईं काे ऐसा करता देख भवानी का पारा भी चढ़ा जाएगा। भवानी, साईं को जमकर खरीखोटी सुनाएगी। वहीं पाखी भी साईं पर खूब ताने कसेगी।

विराट के घायल होने की बात परिवार को बताएगी साईं

पेड़ से उतरने के बाद साईं परिवार के लोगों को विराट के बारे में बताएगी। विराट की हालत के बारे में जानकर अश्विनी घबरा जाएगी। बम ब्लास्ट के बारे में जानने के बाद भी परिवार के लोग विराट को सपोर्ट नहीं करेंगे। जिसके बाद साईं सब लोगों को पूरा सच बताएगी। साईं की बात सुनकर पूरा परिवार सकते में आ जाएगा। सब लोग साईं को भी समझाने की कोशिश करेंगे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter