मुंबई : टीवी का ब्लॉकबस्टर हिट शो “अनुपमा” में अब एक गजब का टर्न सामने आना वाला है जहा देखने को मिलेगा की हमेशा अपने परिवार की और भागने वाली अनुपमा अब शाह हाउस से बहुत दूर होने वाली है. वो अब अपने बच्चों के लिए भी वहा वापस नहीं जायेगी और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देगी.
अनुपमा ने दिखाया अपना नया रूप !
सोशल मीडिया पर अनुपमा शो का नया प्रोमो वीडियो तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है। प्रोमो में दिखाया जाता है की अनुपमा अपनी डांस क्लास की अपने माँ के घर से नई शुरुवात करती है। लेकिन वही अनुपमा को लीला का कॉल आता है जहा अनुपमा उनको एक जोरदार जवाब देती है।
शाह हाउस में कदम रखने से मना करदेगी अनुपमा : बा अनुपमा से बोलती है की उसको डिंपल और समर की शादी की जिम्मेदारी लेनी होगी। लेकिन अनुपमा बा को ही पलट कर जवाब देती है और बोलती हैं कि शादी करने का फैसला समर और डिंपल का है तो उन्हें ही जिम्मेदारी उठानी होगी। आखिर में अनुपमा कहती हैं कि उन्हें अगर मेरी जरूरत है तो वे मेरे घर आए मैं वहां नहीं आऊंगी।
डिंपल करेगी समर को अनुपमा के खिलाफ : दरअसल ,अनुपमा और लीला की यह फ़ोन वाली बात स्पीकर पर होती है इसलिए वहा मौजूद सब लोग उनकी बातें सुनते है यहाँ डिंपल समर से आगे बोलती है की जब हमको माँ की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब ही वो हमरे लिए नहीं आएं .
शाह हाउस में होगा तमाशा !
‘अनुपमा’ सीरियल में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा जहा पाखी शाह हाउस में सबको बोलती है कि डिंपल ने अनुपमा को इमोशनल ब्लैकमेल कर के डांस अकेडमी से बाहर निकला दिया। इसके बाद किंजल सबको बताती है कि डिंपल ने अनुपमा को कुछ तीखी बातें कही, जिस वजह से उनकी मां अकेडमी छोड़कर चली गई।
यह बात सुनकर बा बापू जी सब के होश उड़ जाते है । वहीं, कहानी में जोरदार ट्विस्ट तब सामने आता है। जब वनराज समर को कहेगा कि उसकी गर्लफ्रेंड ने जो भी किया है वो बहुत गलत किया है। यह बात डिंपी भी सुन लेती है और सब पर भड़कती है।
अनुपमा की जिंदगी में फिरसे खुशियां लेकर आएगा ये नया किरदार : अनुपमा अब अपनी जिंदगी की एक नई उड़ान भरने वाली है जहां उसकी जिंदगी में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है।
सोशल मीडिया के मुताबिक माही सोनी की शो में एंट्री होने वाली कहा जा रहा है की माही सोनी, अनुपमा के डांस एकेडमी में नजर आ सकती है। और वो ही अनुपमा की पहली स्टूडेंट होगी जिसके साथ अनुपमा काफी खुश नज़र आने वाली है .


