किसान के घर में घुसकर चोरों ने किया हमला : महिला घायल, समेट ले गए जेबरात और एक लाख की नगदी

Datia News : दतिया। किसान के यहां में घुस आए चोरों ने घर में मौजूद महिलाओं पर हमला कर दिया। इस दौरान चोर नगदी और जेबरात समेट ले गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। चोरों के हमले में घायल महिला को उपचार के लिए स्वजन दतिया के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

शुक्रवार-शनिवार की रात ग्राम गोंदन में अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर धावा बोलकर वहां से सोने-चांदी के जेबरात और एक लाख की नगदी समेट ले गए। चोर रात के समय घर की कुंदी काटकर अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान किसान की पत्नी सहित अन्य महिलाएं ही घर पर मौजूद थी। घर में खटपट की आवाज सुनकर वह जाग गई।

इस बीच महिला जब दूसरे कमरे की ओर पहुंची तो उसका सामना चोरों से हो गए। चोरों से मुकाबले के दौरान महिला के हाथ में चोट आ गई। जिसका फायदा उठाकर चोर माल लेकर भागने में सफल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित किसान ने थाना गोंदन पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

कुंदी काटकर घुसे थे चोर : जानकारी के अनुसार गाेंदन निवासी किसान रामकिशोर दांगी के घर में अज्ञात चोर कुंदी काटकर घुस आए। उस समय घर पर महिलाएं अकेली थी। सभी पुरुष खेत पर भूसा बना रहे थे। रामकिशोर के मुताबिक रात्रि करीब दो बजे चार-पांच चोर घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से से सोने की दो जंजीर, दो अंगूठी, बेदी, नथ एवं मटर की फसल बेचकर मिली नगदी एक लाख रुपये की चोरी कर ले गए।

चोरों के हमले में घायल हुई महिला : जिस समय चोर घर में थे तभी महिलाएं आवाज सुनकर जाग गई। इस दौरान महिला राजकुमारी दांगी हिम्मत करके उस कमरे की ओर गई, जहां चोर थे। महिला को देख चोर हड़बड़ा गए और उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इस संघर्ष में महिला के हाथ में फैक्चर हो गया।

महिला को घायल देख चोर माल लेकर भाग निकले। घायल को उपचार के लिए स्वजन दतिया निजी अस्पताल लेकर आए। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की गई है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter