सराफा दुकान के चोरों ने चटकाए ताले : लाखों के जेबरात ले उड़े, चोरों का सुराग लगाने मौके पर पहुंची एक्सपर्ट टीम

Datia news : दतिया। शहर में स्थित सराफा दुकान के अज्ञात चोरों ने ताले चटकाकर वहां से लाखों के जेबरात चोरी कर लिए। घटना की खबर दुकान मालिक को सुबह उस समय लगी जब वह रोज की तरह दुकान खोलना पहुंचा। जहां ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद मामले में पुलिस को खबर दी गई। चोरों की तलाश के लिए मौके पर एक्सपर्ट टीम बुलाई गई। जहां सुराग जुटाए गए।

घटनास्थल पर चाेरों का सुराग लगाने के लिए स्नोफर डाग भी बुलाए गए। साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी वहां सुराग जुटाए। पुलिस ने संबंधित दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं चोरों ने सुपर मार्केट स्थित दो दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की।

लेकिन वहां से चोर सामान नहीं ले जा सके। शहर में एक ही रात में चोरों ने तीन दुकानों के ताले चटकाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती दे डाली।

सराफा दुकान से पांच लाख का माल पार : जानकारी के अनुसार टाउनहाल के पास स्थित लुकमान ज्वेलर्स से अज्ञात चोर जेबरात नगदी सहित कुल पांच लाख का माल चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकान मालिक रामस्वरूप दुकान खोलने पहुंचे तो वहां ताले टूटे पड़े थे। घटना की खबर पर आसपास भी लोगों का जमावड़ा लग गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं बताया जाता है कि टाउनहाल पर जिस जगह चोरी हुई वहां से कुछ दूरी पर ही पुलिस का एफआरवी वाहन भी खड़ा होता है।

सुपर मार्केट में मोबाइल दुकानें के तोड़े ताले : इस मामले में एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों ने सुपर मार्केट स्थित दो मोबाइल दुकानों के भी ताले तोड़ हैं। लेकिन दोनों दुकानों से कुछ सामान चोरी नहीं होने की जानकारी सामने आई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter