ड्यूटी गई शिक्षिका के घर चोरों ने बाेला धावा : अलमारी तोड़कर ले उड़े लाखों के जेबरात और नगदी

Datia News : दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अज्ञात चाेरों ने एक घर में धावा बोलकर वहां से लाखों रुपये के जेबरात और नगदी साफ कर दी। सिविल लाइन के पास स्थित पंचशील नगर कालोनी की गली नंबर एक में यह घटना घटित हुई।

घटना वाले दिन रोज की तरह ही रिटार्यड स्पोर्ट्स टीचर मेवालाल शिवहरे पुत्र दयाराम शिवहरे की पत्नी सावित्री सिविल लाइन हाईस्कूल नंबर एक में ड्यूटी पर सुबह साढ़े दस बजे चली गई।

इसी दौरान घर में मौजूद शिवहरे भी घर में ताला डालकर बाहर चले गए। इसी बीच अज्ञात चोरों ने बाथरूम की तरफ की जाली तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लाॅक तोड़ डाला। इस दौरान चोर घर से 20 लाख नगदी व लगभग 60 लाख के जेबरात चोरी कर ले गए।

सामान बिखरा देखा तो उड़े होश : घटना के बाद शाम साढ़े चार बजे जब ड्यूटी से सावित्री शिवहरे स्कूल से वापस घर लौटी तो वहां कमरे का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।

घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई कोतवाली पुलिस ने मामले की जाँच शुरु कर दी है। चुनाव के दौरान पुलिस की सख्ती के बावजूद अपराधियों के हौंसले बुलंद है। दिन दहाड़े चोरी की इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter