एक रात में चोरों ने गांव के आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना, चैनल काटकर ले गए बाइक, घरों की कुंदी काटी, गांव में दहशत

Datia News : दतिया। गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम भिटारी में अज्ञात चोरों ने करीब आधा दर्जन घरों को निशाना बनाते हुए वहां चोरी की कोशिश की। इस दौरान चोर एक घर का चैनल गेट खोलकर वहां रखी बाइक उठा ले गए।

एक अन्य घर से भी चोरों ने बाइक चोरी की, लेकिन जब वह स्टार्ट नहीं हुई तो उसे घर के बाहर ही छोड़ गए। चोरों ने रात के अंधेरे में गांव के कुछ और घरों से भी चोरी का प्रयास किया।

सुबह जब गांव वाले जागे तो उनके घरों में सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही उनके घरों की कंुदी भी कटी हुई मिली। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरों ने ग्राम भिटारी में धावा बोला।

इस दौरान चोरों ने लगभग आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया। इस बीच एक घर के अंदर रखी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक को चोर मेन गेट पर लगी चैनल को खोलकर चुरा ले गए। साथ ही शेष घरों पर कुछ न मिलने पर चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

इन घरों को बनाया निशाना

चोरों ने भिटारी निवासी गंर्धव करारे, प्रमोद पुत्र रामस्वरुप मास्टर, सरयू पटवारी, अशोक जमादार सहित सतेंद्र सिंह उर्फ चीफ साहब के मकान को निशाना बनाया। जिसमें अशोक जमादार की बाइक चुराने में चोर सफल हो गए।

लेकिन ऐनवक्त पर गाड़ी स्टार्ट न होने के कारण उन्हें छोड़कर भागना पड़ा। वहीं सतेंद्र उर्फ चीफ साहब की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक एमपी32 एमएच 1968 को मैन गेट की चैनल खोल कर चुरा ले गए।

घरों की कुंदी काटकर घुसे चोर

गांव के अन्य घरों में चोरों ने किसी की ऊपर की कुंदी लगाकर घरों को खंगाला गया वहीं किसी की कुंदी काटकर घरों में कीमती सामान की खोजबीन की गई। लेकिन चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।

वहीं कुछ जगह पर घर के सदस्यों के जाग जाने पर चोरों को उल्टे पांव वहां से भागना पड़ा। इस सम्बंध में गोंदन थाना प्रभारी सोबरन सिंह तोमर ने बताया कि भिटारी में चोरी की घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!