देश में आ गई तीसरी लहर? केरल में कोरोना का महाविस्फोट, लगातार चौथे दिन आए 20 हजार नए केस

नई दिल्ली : केरल में कोरोना संक्रमण के मामले नियंत्रण में नहीं आ रहे। राज्य में लगातार चौथे दिन 20 हजार से ज्यादा मामले पाए गए जो देश भर में सामने आए कुल नए मामलों के आधे हैं। प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी सौ से ऊपर बनी हुई है। केरल से ज्यादा मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में ही हो रही हैं।

लेकिन अगर आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से देखें तो केरल की स्थिति गंभीर नजर आ रही है। कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने राज्य के लोगों से कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की है।

शुक्रवार रात 12 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 41,495 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20,772 हजार केस अकेले केरल से हैं।

इस दौरान हुईं 598 मौतों में से भी केरल में 116 मौतंें हुई हैं। केरल के हालात के चलते सक्रिय मामले भी लगातार तीन दिनों से बढ़ रहे हैं। पहले सक्रिय मामले चार लाख से नीचे आ गए थे और अब एक बार फिर चार लाख को पार कर गए हैं।

देेश में कोरोना की स्थिति कोरोना/वैक्सीन मीटर

भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ 24 घंटे में नए मामले 41,772 कुल सक्रिय मामले 4,02,884 24 घंटे में टीकाकरण 51.83 लाख कुल टीकाकरण 45.60 करोड़

शुक्रवार रात 12 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 41,772 कुल मामले 3,16,12,794 सक्रिय मामले 4,02,884 मौतें (24 घंटे में) 598 कुल मौतें 4,23,842 सुबह 08 बजे के आंकड़े ठीक होने की दर 97.38 फीसद मृत्यु दर 1.34 फीसद पाजिटिविटी दर 2.44 फीसद सा. पाजिटिविटी दर 2.43 फीसद जांचें (गुरुवार) 18,16,277 कुल जांचें (गुरुवार)46,46,50,723

शुक्रवार रात 11 बजे तक किस राज्य में कितने टीके उत्तर प्रदेश 7.43 लाख महाराष्ट्र 6.65 लाख केरल 4.96 लाख गुजरात 3.36 लाख राजस्थान 2.61 लाख बिहार 2.41 लाख हरियाणा 1.36 लाख पंजाब 1.29 लाख छत्तीसगढ़ 0.88 लाख उत्तराखंड 0.84 लाख झारखंड 0.82 लाख हिमाचल 0.52 लाख जम्मू-कश्मीर 0.46 लाख मध्य प्रदेश 0.37 लाख (कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े)

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter