नई दिल्ली: ‘अनुपमा’ टीवी शो से की एक्टर्स भी कमाई के मामले में पीछे नहीं है। यह शो जहां टीवी स्क्रीन पर दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। उसी तरह इसके किरदार भी अपनी फीस को लेकर भी अब्बल है। जी हां! अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली इस शो के हर एपीसोड के लिए भरपूर फीस लेती है। रुपाली ने हाल ही में अपनी फीस डबल कर दी है। वर्तमान में वह महंगी टीवी एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं।
टीवी शो की दुनिया में किस सितारे को कितनी फीस मिलती है ये हर कोई जानना चाहता है. लेकिन हाल में ऐसी खबर आई है जिसे जानने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। खबरों की मानें तो मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं।
अनुपमा ने बढ़ा दी अपनी फीस
सूत्रों की मानें तो अनुपमा यानि रुपाली गांगुली ने अपनी फीस बढ़ा दी है। पहले वो एक दिन के डेढ़ लाख रुपये चार्ज करती थीं। लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। खबरों की मानें तो अब एक्ट्रेस एक दिन के 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
रुपाली के फीस बढ़ाने के बाद वह टीवी की सबसे ज्यादा हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि शो की पॉपुलरिटी के अलावा रुपाली की एक्टिंग और मेहनत की वजह से वो ये अचीवमेंट डिजर्व करती हैं।
कमाई के मामले में शो के और लोग पीछे
इस टीवी शो के दो अन्य मुख्य किरदार अनुज कपाड़िया और वनराज शाह की बात करें तो इन दोनों को हर दिन के 1.5 लाख रुपये मिलते हैं। ये वो फीस है जो रुपाली के फीस बढ़ाने से पहले उन्हें मिलती थी।
यह भी पढ़ें : आखिरकार क्यों नहीं की लता मंगेशकर ने शादी? स्वर कोकिला ने खुद बताई थी बड़ी वजह !
ऐसे में इतना तो तय है कि रुपाली ने अपनी फीस बढ़ाकर कई सितारों को फीस की रेस में पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि शो में नजर आने वाले को-स्टार्स भी कमाई के मामले मेें उनसे काफी पीछे हैं।
वर्ष 2000 में टीवी स्क्रीन पर आई थी रुपाली
रुपाली गांगुली ने टीवी की दुनिया में कदम वर्ष 2000 में ‘सुकन्या’ सीरियल से रखा था। उसके बाद वह 2003 से 2005 तक संजीवनी में डॉक्टर सिमरन के किरदार में भी नजर आईं और खूब लोकप्रियता हासिल की।
2004 से 2006 के बीच आए ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में उनकी मोनिषा साराभाई के किरदार ने तो उन्हें लोकप्रियता को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। रुपाली गांगुली काव्यांजलि और कहानी घर घर की में भी नजर आ चुकी हैं। अब वह अनुपमा शो से प्रसिद्ध बटोर रही है।
आखिरकार क्यों नहीं की लता मंगेशकर ने शादी? स्वर कोकिला ने खुद बताई थी बड़ी वजह !


