नितिन गडकरी के इस एलान के बाद लोग बंद कर देंगे वाहनों में पेट्रोल भरवाना

नईदिल्ली । पेट्रोल में एथनॉल मिलाने की बात आपने सुनी ही होगी। लेकिन पेट्रोल में एथनॉल क्यों मिलाया जाता है और इसका फ़ायदा नुक़सान क्या होता है। यह जानना भी जरुरी हो जाती है। जहां अभी वर्तमान में पेट्रोल के दाम में आग लगी हुई ऐसे में पूरा देश दामों में कमी को लेकर आस लगाए बैठा है। इस बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक बयान दिया है। 

गडकरी ने कहा है कि तेल की महंगाई से लोग आक्रोशित हो रहे हैं। आंदोलन कर रहे हैं। इसे देखते हुए जल्द ही देश में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि लोग गाड़ी में पेट्रोल की जगह सीधे एथनॉल डलवा सकेंगे।

नागपुर को देश के पहले वाणिज्यिक तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन करने के दौरान नितिन गडकरी ने मीडिया से बात करने के दौरान यह घोषणा की। गडकरी ने इस बारे में ब्यौरा भी दिया। उन्होंने कहाकि “पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं, लोग पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में हम लोगों को आने वाले दिनों में सुविधा देंगे कि उन्हें पेट्रोल पंप पर एथनॉल मिल सके। इससे उनके पास एक ऑप्शन रहेगा ।”

गडकरी ने आगे कहाकि “पेट्रोल का दाम अगर 100 रुपए से अधिक है, तो ग्राहक को एथनॉल महज़ 60-65 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। ये ग्रीन फ़्यूल है। इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी।” इसके अलावा गडकरी ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीज़ल से अलग वैकल्पिक ईंधनों पर भी विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि एथनॉल, मेथनॉल या बायो सीएनजी जैसे ईंधन कच्चे तेल के आयात को टक्कर दे सकते हैं और उससे ग्राहकों को ईंधन सही क़ीमत पर मिल सकता है।

तेल के दाम बढ़ने से लोगों में नाराजगी

तेल के दामों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। सोमवार 12 जुलाई को दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 101.19 रुपये प्रति लीटर हो गए। डीजल 89.72 पर बिक रहा है। पेट्रोल के रेट मुंबई में 107.20 रुपये, भोपाल में 109.53 और कोलकाता में 101.35 रुपये हैं। सूत्रों की मानें तो इस महीने ये 7वां मौका है, जब पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। इससे पहले मई और जून में 16-16 बार पेट्रोल-डीजल महंगा हो चुका है। 7 मई के बाद अब तक करीब 17 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार जा चुके हैं। देश में श्रीगंगानगर जिला ऐसा है, जहां पेट्रोल सबसे महंगा है. यहां पेट्रोल 112.53 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter