“लोकतंत्र का यह आधार वोट न हो कोई बेकार”

रायसेन . भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा उप निर्वाचन-2020 कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-142 सांची में 03 नवम्बर को मतदान होगा। विधानसभा उप चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। सांची नगर परिषद में सार्वजनिक स्थानों, दीवारों पर ‘‘वोट करें वफादारी से चयन करें समझदारी से‘‘, ‘‘वोट हमारा है अधिकार करें नहीं इसको बेकार‘‘ तथा ‘‘लोकतंत्र का यह आधार वोट न हो कोई बेकार‘‘ सहित अन्य मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखे जा रहे हैं। इसके साथ ही मतदाताओं को उनके मताधिकार का महत्व बताते हुए 03 नवम्बर को विधानसभा उपचुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter