एक्ट्रेस दिशा पाटनी के इस ग्लैमरस लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, फैंस कर रहे जमकर कमेंट

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी अपनी ग्लैमरस अदाओं को लेकर खासी चर्चाओं में रहती है। सोशल मीडिया पर उनके फोटोज में नजर आने वाले अंदाज को फैंस खूब पसंद करते हैं। उनके िबंदास अंदाज पर फैंस कमेंट भी कर रहे हैं। हाल ही में उनके बिकनी लुक ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रखा है। जिसे खूब लाइक्स मिल रहे हैं। दिशा पाटनी अभिनय के साथ अपने खूबसूरत अंदाज को लेकर भी सुर्खी में रहती हैं।

दिशा पाटनी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। दिशा अपने फिटनेस वीडियोज और स्पोर्ट्स वेयर्स लुक्स की फोटोज अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहती हैं। वहीं दिशा के बिकिनी लुक को भी काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में दिशा मालदीव में बिकिनी अवतार में नजर आईं। ऑयली स्किन टोन स्टाइल में दिशा ने बिकिनी लुक की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसे फैंस के जजमकर कमेंट मिल रहे हैं। 

कीमती बिकनी में नजर आई दिशा
दिशा ने ब्राउन बिकिनी में रफल स्ट्रिप लगी हुई है। यूं तो सोशल मीडिया पर दिशा के इस बिकिनी लुक को खास माना ही जा रहा। वैसे ज्यादातर समर सीजन में फ्लोरल प्रिंट ट्रेंड बिकनी ज्यादा नजर आती है। ऐसे में दिशा की यह बिकिनी ज्यादातर लोगों को कुछ न कुछ कहने को मजबूर कर रही है।

इसकी कीमत की बात करें, तो ऐसे पैटर्न की बिकनी की कीमत 12-13 हजार रुपए से शुरू होती है। हालांकि, फोटो में दिशा का बिकिनी लुक अच्छा लग रहा है। दिशा टेंशन फ्री लुक के साथ अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। पिछले दिनों कई बॉलीवुड हसीनाओं ने बिकिनी लुक में जलवे बिखेरे। इनमें सबसे ज्यादा हिना खान के डिफरेंट बीच लुक्स को फैंस ने सबसे ज्यादा पसंद किया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter