रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी। विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने बुधवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का 13वां सत्र सोमवार सात मार्च से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सत्र की शुरूआत राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण से होगी।
प्रमुख सचिव ने बताया कि इस सत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिनके पास वित्त विभाग का भी प्रभार है, 2022—23 का बजट पेश करेंगे।उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान कोविड—19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
उसके बाद उनको धन्यवाद देने के प्रस्ताव पर चर्चा आदि होगी। सत्र के दूसरे अथवा तीसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2022-23 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। उस
के बाद बजट प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बता दें कि सात चरणों में कराए जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को प्रस्तावित है। 10 मार्च को मतगणना और परिणामों की घोषणा की जानी है।
अधिकतर फरवरी में ही बुलाया जाता है विधानसभा सत्र
पिछले कई बार से विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में ही बुलाया जाता रहा है। मौजूदा सरकार में 2021 का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हुआ था। 2020 का बजट सत्र 25 फरवरी से 26 मार्च तक चला। दिसम्बर 2018 में कांग्रेस सरकार आने के बाद जनवरी 2019 में पहला सत्र आयोजित हुआ। बाद में 8 फरवरी से बजट सत्र की वास्तविक शुरुआत हुई।
दोनों बैठकों को आधिकारिक रूप से एक ही सत्र कहा गया। यह सत्र एक मार्च तक चला। पिछली सरकार में भी कुछ अपवादों काे छोड़कर फरवरी.मार्च में ही सत्र बुलाए जाते रहे हैं।


