Datia News : दतिया। दतिया जिले में अनेक एेतिहासिक एवं प्राचीन धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। जिसे देखते हुए जिले में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है।
यह बात अपर कलेक्टर रूपेश कुमार उपाध्याय ने शुक्रवार को दतिया मोटल में जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर बैठक आयोजित की गई।
अपर कलेक्टर ने कहाकि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाहर से आने वाले सैलानी यहां स्थित एतिहासिक एवं प्राचीन ईमारतों व पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर उनके बारे में जानकारी हासिल कर सके, इसके प्रयास किए जाएं। बैठक में स्टेक होल्डरों सहित स्मार्ट सिटी ग्वालियर से आए पंकज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने कहाकि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है, इसके लिए हमें विभिन्न माध्यमों में जिले की एेतिहासिक धरोहरों के बारे में लोगों को जानकारी देना होगी।
जिससे बाहर से अधिक से अधिक सैलानी जिले में आकर इनका भ्रमण कर सके। उपाध्याय ने बताया कि 18 दिसंबर से ग्वालियर में आयोजित होने वाले तानसेन समारोह के संबंध में ग्वालियर संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी।
जिसमें ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में स्थित प्राचीन एवं एेतिहासिक धरोहरों, पर्यटन स्थलों की जानकारी तानसेन समारोह में आने वाले पर्यटकों को दिए जाने को लेकर चर्चा की गई।
जिससे बाहर से आने वाले सैलानी भी विभिन्न जिलों में स्थित पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। इस निर्णय से तानसेन समारोह के प्रमोशन के साथ क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
बैठक टूर्स आपरेटर्स तैयार करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में एसीईओ जिला पंचायत धनंजय मिश्रा, कलेक्टर स्टेनो श्रीनाथ पटैरिया, कपिल दुबे, दीपक सचदेवा एवं आशी आदि उपस्थित रहे।


