पंडोखर सरकार के दिव्य दरबार में पहुंचेंगे हजारों भक्त : सागर के देवरी में 12 अक्टूबर से आयोजन, भव्य तैयारियां शुरू

Datia news : दतिया। पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण जी महाराज का दिव्य दरबार सागर के देवरी में 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

आयोजन के बारे में पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक और सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्य दरबार और सत्संग का आयोजन देवरी एनएच 44 फोरलाइन बायपास स्थित आर्यनश्री पैलेस में किया जाएगा। इस अवसर पर महाराज भक्तों की विभिन्न दैहिक, दैविक और भौतिक समस्याओं का समाधान बतलाएंगे।

उल्लेखनीय है कि दतिया जिले में स्थित पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज पहले से ही भक्तों की समस्याओं का आध्यात्मिक मार्गदर्शन के माध्यम से समाधान प्रदान करते आ रहे हैं।

सागर जिले से भी गुरुशरण महाराज का पच्चीस साल पुराना नाता है। उन्होंने पहले सागर में तीन से चार वर्षों तक सत्संग आयोजित किए थे और यहीं से उनके दिव्य दरबार की सार्वजनिक शुरुआत हुई।

वर्तमान में सागर में उनके हजारों भक्त और सैकड़ों शिष्य हैं। देवरी के भक्तों द्वारा पहली बार यहां दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

स्थानीय समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों और अपने समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

आयोजन समिति के सदस्य अलकेश जैन, राजकुमार साहू (राजू), शरद सोनी, अश्वनी पांडे, अतुल जैन, आशीष दुबे, पंकज जैन, सुरेंद्र नामदेव, लखन साहू, अशोक यादव, संजय वर्मा, देशराज गुप्ता, जगत ठाकुर, विजय टुला एवं संजय अरेले ने श्रद्धालुओं से उपस्थित होने की अपील की है।

दिव्य दरबार में पहुंचेंगे भक्त : दिव्य दरबार के दौरान भक्तों को न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक और भौतिक समस्याओं का समाधान भी बताया जाएगा।

आयोजक समिति का मानना है कि इस त्रिदिवसीय सत्संग से स्थानीय भक्तों में आध्यात्मिक जागरुकता और श्रद्धा का संचार होगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter