झारखंड : प्रतिबंधित PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के तीन सदस्य गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर बृहस्पतिवार को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) नामक नक्सली संगठन के मुखिया दिनेश गोप के लिए कथित तौर पर लेवी वसूलने वाले तीन नक्सलियों को हथियार और गोलाबारूद के साथ गिरफ्तार किया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संगइ लेवी वसूलने वाले तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान गुदड़ी के रमाय भैंसा, गुदड़ी के ही दामु बरजो और चाईबासा में गुदड़ी के ही मंगरा टुटी के रूप में की गयी है।

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देसी दोनाली राइफल, 12 बोर की छह गोलियां, 7.62 मिमी की एक गोली तथा कुछ अन्य सामग्री बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Written & Source By : P.T.I

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter