तीन दिन के कर्नाटक दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, मैसुरु में दशहरा उत्सव का करेंगी उद्घाटन
draupadi murmu husband biography , Shyam Charan Murmu Biography , Draupadi Murmu Husband,draupadi murmu Personal Life,draupadi murmu Family Shyam Charan Murmu wikipedia

नई दिल्ली  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 सितंबर, 2022 तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी।

26 सितंबर, 2022 को राष्ट्रपति चामुंडी हिल्स, मैसूर में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। उसी दिन वे हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा हुबली में आयोजित सम्मान समारोह ‘पौरा सनमान’ में भी शामिल होंगी। वे धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी।

27 सितंबर, 2022 को राष्ट्रपति बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर, वे वर्चुअल रूप में जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (दक्षिण क्षेत्र) की आधारशिला भी रखेंगी।

इसी दिन, राष्ट्रपति सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी और उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार द्वारा बेंगलुरु में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी28 सितंबर 2022 को राष्ट्रपति नई दिल्ली वापस आयेंगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter