ट्रैक्टर ट्राली पलटी : शादी समारोह में जा रही तीन महिलाओं की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

Datia News : दतिया। बुधवार रात सेवढ़ा के डीपार थाना अंतर्गत मंगरौल से 20 से 25 लोग इसमें महिलाएं, बच्चे, पुरुष ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर लहार में मंगरौल की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जो कन्या पक्ष के रिश्तेदार बताए जाते हैं। असवार क्षेत्र में बराहा पुलिया के पास चालक तेजी से जा रहा था, तभी अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे जा पलटी।

हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। डायल 100 और एंबुलेंस से सभी को सेवढ़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया।

इस दौरान सेवढ़ा से मात्र आठ किमी दूर भिंड जिले की सीमा में असवार थाना अंतर्गत बराहा पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डायल 100 ने घायल और मृतकों को सेवढ़ा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बुधवार रात की है।

जानकारी के अनुसार सेवढ़ा तहसील के ग्राम मंगरोल निवासी आशाराम यादव की पुत्री अनु की शादी रूहानी निवासी भोले पुत्र बदन सिंह के साथ लहार में स्थित चौहान मैरिज गार्डन से थी।

शाम लगभग सात बजे मंगरोल से महिलाओं को लेकर एक ट्रैक्टर ट्राली शादी कार्यक्रम के लिए रवाना हुई। रात्रि लगभग आठ बजे सेवढ़ा से आठ किलोमीटर दूर ट्रैक्टर ट्रोली जैसे ही बरहा रोड के पास से गुजरी तो अनबैलेंस होकर पलट गई। घटना में गीता पत्नी भान सिंह यादव 50 वर्ष, निवासी रामपुरा, मंडावी पत्नी मनोज यादव 40 वर्ष निवासी मंगरोल, अनुराधा पुत्री सतेंद्र यादव 17 वर्ष निवासी मंगरोल की मौत हो गई।

दो मृतक शादी वाले परिवार के पड़ोसी थे, जबकि गीता उनकी रिश्तेदार थीं। यह तीनों मृतकों की दबने से मौत हो गई। इसमें जबकि रेखा यादव, सरोज, अनीता, मुल्ला, सीमा, मीना,मुन्नी, आरती, मीरा, शीला, गुड्डी, बेबी, कल्ला, जय देवी अधिक गंभीर होने पर रेफर किए गए।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एक किलोमीटर पहले ही ट्रैक्टर का चालक बदला और उसके बाद ट्रैक्टर अनबैलेंस होने लगा। ट्रोली अगर समय पर नहीं उठाई जाती तो घटना और गंभीर हो सकती थी।

एक के बाद एक एंबुलेंस जाती रही : हादसे में घायल हुए लोगों के एक साथ आने पर सेवढ़ा अस्पताल में भी पूरा स्टाफ अलर्ट मूड में आ गया। अस्पताल में भीड़ लग गई। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने ग्वालियर रेफर किया। इसके लिए रात में एक के बाद एक एंबुलेंसों का अस्पताल से आना-जाना लगा रहा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter