युवक को रौंदकर भाग निकली ट्रैक्टर ट्राली : रेत भरकर ला रहा था वाहन, हादसे को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं

Datia news : दतिया। रेत भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क किनारे खड़े युवक को कुचल दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक भी रेत का काम करता था। वहीं शुक्रवार सुबह जिस ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को टक्कर मारी उसमें भी रेत भरी थी।

इसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने संभवता अवैध रुप से रेत भरकर ला रही ट्रैक्टर ट्राली को रोका होगा। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागे चालक ने युवक को ही चपेट में ले लिया और भाग निकला।

तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरी थी। जिसे घटना के बाद चालक भगाकर ले गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक फरार ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

जिगना थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शिवपुरी जिले के ग्राम अटा निवासी अंकित पाल शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम हथलई के पास सड़क पर खड़ा हुआ था।

तभी ग्राम छता की ओर से आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक की अगले माह शादी होनी थी।

घटना के बारे में मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि मृतक रेत का ही काम करता था। ऐसे में आशंका है कि कहीं अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को रोकने के दौरान उसके चालक ने अंकित को टक्कर मार दी और वाहन लेकर भाग निकला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!