यातायात प्रभारी ने चेकिंग पाइंट लगाकर गाड़ियों के कांच से काली फिल्म उतरवाई

दतिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य के निर्देशन में यातायात प्रभारी हौतम सिंह बघेल नेआपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस बल के साथ शुक्रवार को अधिक जगहों पर चेकिंग पाइंट लगाकर करीब 8 गाड़ियों के कांच से काली फिल्म उतरवाई। साथ ही आगे से गाड़ी में काली फिल्म न चढ़ाने लेकर हिदायत भी दी गई। इतना ही नहीं, यहां से गुजरने वाले संदिग्ध लोगों को रोककर पुलिस ने इनसे पूछताछ की।अगर आपने धूप से बचने या किसी अन्य वजह से अपनी गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म चढ़ा रखी है, तो उसे जल्द से जल्द उतार लें। क्योंकि इन दिनों यातायात पुलिस द्वारा गाड़ियों पर काली फिल्म हटाए जाने को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। बस स्टैंड, उनाव रोड अन्य जगहों पर चेकिंग पाइंट लगाकर गाड़ियों से काली फिल्म हटावाई गई हैं।इस दौरान यातायात प्रभारी हौतम सिंह बघेल,आर. राजेंद्र यादव आर. संजीव,आर प्रहलाद,आर.सतोष मौजूदरहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter