यातायात पुलिस ने वाहनों से हटवाई काली फिल्म व हूटर चालानी कार्रवाई की गई
दतिया.यातायात पुलिस ने गुरूवार को वाहन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दिनारा रोड पर आने-जाने वाहनों की काली फिल्म, हूटर हटाने की कार्रवाई की गई। उप चुनाव के चलते पुलिस लगातार वाहनों की चैकिंग कर बाहर से आने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। यातायात प्रभारी होतम सिंह बघेल ने गुरूवार को पुलिस बल के साथ दिनारा रोड़ यातायात चौकी पर चार पहिया वाहनों की चैकिंग के साथ ही बाइक से घूम रहे लोगों को रोककर पूछतांछ की और वाहनों से संबंधी कागजात देखे।

इस दौरान चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म और हूटर को लेकर चालकों काे समझाइश दी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले बाइक सवारों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही तलाश भी ली गई। यातायात थाना प्रभारी बघेल ने बाइक चालकों को समझाइश दी कि तीन लोग बैठकर बाइक पर न घूमें और जब भी वाहन से बाहर निकले हेलमेट पहन कर ही निकलें। चैकिंग के दौरान यातायात पुलिस बल मौजूद रहा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter